Skip to main content

Google Pixel स्मार्टफोन को अब भारत में मिलना शुरू हुआ Android 11 अपडेट


Google Pixel यूज़र्स को आखिरकार भारत में एंड्रॉयड 11 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह नया सॉफ्टवेयर अपडेट पिछले हफ्ते सभी योग्य पिक्सल  फोन के लिए ज़ारी कर दिया गया था, लेकिन यूज़र्स ने तुरंत ही रिपोर्ट करना शुरू कर दिया कि भारत इस रिलीज़ शेड्यूल से बाहर है। यही नहीं गूगल के OTA अपडेट पेज जहां सभी पिक्सल फोन के लिए एंड्रॉयड 11 स्टेबल बिल्ड मौजूद था, वहां पर भी उल्लेख किया गया है कि यह अपडेट फिलहाल भारतीय यूज़र्स के लिए उपलब्ध नहीं है। हालांकि, अब कंपनी ने एक हफ्ते की देरी के बाद पिक्सल यूज़र्स के लिए भारत में इस अपडेट को ज़ारी करना शुरू कर दिया है।
Google ने फोरम पोस्ट के जरिए ऐलान किया कि एंड्रॉयड 11 को भारत में Pixel फोन यूज़र्स के लिए ज़ारी किया जा रहा है। जिन स्मार्टफोन को यह अपडेट प्राप्त होगा, उनमें Pixel 2Pixel 2 XLPixel 3Pixel 3 XL, Pixel 3aPixel 3a XLPixel 4Pixel 4 XL और Pixel 4a आदि शामिल हैं।

Android Police ने स्क्रीनशॉट साझा कर जानकारी दी कि पिक्सल 4 यूनिक को भारत में यह अपडेट मिलना शुरू हो गया है। जबकि पिक्सल 4 सीरीज़ को भारत में लॉन्च भी नहीं किया गया है। इस इम्पोर्ट यूनिक को पिछले हफ्ते अपडेट नहीं मिला था, जिसे अब अपडेट मिल गया है। वहीं, गूगल ने भी ओटीए पेज पर उल्लेखित भारत में अपडेट न मिलने वाली लाइन को हटा दिया है। ट्विटर के जरिए भी कई यूज़र्स सॉफ्टवेयर अपडेट प्राप्त करने की जानकारी सार्वजनिक कर रहे हैं।  

हालांकि, सभी पिक्सल फोन तक इस अपडेट को पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है। जब-तक आप इस अपडेट की उपलब्धता मैनुअली जांच सकते हैं, इसके लिए आपको सेटिंग्स में जाना होगा और पिर एडवांस में जाकर सिस्टम अपडेट करें।

Android 11 अपडेट कुछ पिक्सल-एक्सल्यूसिव फीचर्स भी लेकर आया है। इसमें टेक्स्ट सिलेक्ट करने का सुविधाजनक तरीका व नए ओवरव्यू एक्शन के साथ स्क्रीनशॉर्ट लेने का तरीका शामिल है। इसके अलावा, एंड्रॉयड 11 फोटोग्राफी, समाचार, नेविगेशन और फिटनेस जैसे थीम के अनुसार फोल्डर के नामों का सुझाव देता है। बाकि नए फीचर्स में ऐप सजेशन, लाइव व्यू विद लोकेशन शेयरिंग इन गूगल मैप, स्मार्ट रिप्लाई इन जीबोर्ड आदि शामिल हैं। एंड्रॉयड 11 अपडेट मैसेजिंग ऐप में नोटिफिकेशन सेक्शन में सभी मैसेज के लिए समर्पित स्पेस, बिल्ट-इन स्क्रीन रिकॉर्डिंग, मल्टी-टास्किंग के लिए बबल्स जैसे फीचर्स लेकर आया है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें   

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.   


 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...