Skip to main content

एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए Google का नया फीचर! बताएगा कौन कर रहा है कॉल और क्या है वजह

 


इंटरनेट सर्च इंजन गूगल (Google) ने एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए एक नया फीचर ‘Verified Calls’ लॉन्च किया है. कंपनी ने इस फीचर को 5 देशों में लॉन्च किया है, जिसमें इंडिया भी शामिल है. इस फीचर की मदद से यूज़र्स को स्पैम कॉल का पता चल जाएगा. गूगल का ये फीचर यूज़र्स को बताएगा कि कौन कॉल कर रहा है, कॉल करने की वजह क्या है और कॉलर का लोगो भी दिखाएगा. गूगल का नया फीचर लाने के पीछे बड़ी वजह फोन कॉल फ्रॉड्स पर लगाम लगाना भी है.

ये फीचर भारत, स्पेन, ब्राजील, मेक्सिको और यूएस समेत दुनियाभर में रोलआउट किया जा रहा है. इसके अलावा बिज़नेस का वेरिफाइड बैच भी गूगल की ओर से वेरिफाइ किए गए नंबर पर दिखाई देगा. गूगल का नया फीचर यूजर्स को ये भी बताएगा कि उन्हें बिज़नेस कॉल किए जाने की वजह क्या है, जो फीचर अब तक TrueCaller ऐप में मौजूद नहीं है.

गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा है कि पायलट प्रोग्राम के शुरुआती रिजल्ट्स बहुत अच्छे रहे हैं और यूज़र्स को इसका फायदा जरूर मिलेगा.

फिलहाल इस तरह का फीचर TrueCaller ऐप में मिलता है, जो यूज़र को अनजान कॉल की जानकारी देता है.  गूगल Verified Calls ही TrueCaller ऐप का काम कर देगा. गूगल फोन ऐप में इस फीचर के आ जाने से ये फंक्शन ढेरों यूज़र्स का काम आसान कर देगा. इसका मतलब साफ है कि यूज़र्स को इसके लिए कोई थर्ड पार्टी ऐप नहीं डाउनलोड करनी पड़ेगा.

ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल
जानकारी के लिए बता दें कि गूगल के पिक्सल सीरीज़ के डिवाइसेज़ के अलावा कई एंड्रॉयड फोन में Google Phone ऐप बाय डिफॉल्ट डायलर का काम करता है. नया फीचर इन सभी फोन में अगले अपडेट्स के साथ मिल जाएगा. अगर आपके फोन में Google Phone ऐप इंस्टॉल नहीं है तो इसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है. इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा.





Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...