Skip to main content

हार्ट रेट फीचर के साथ Honor Watch GS Pro, Honor Watch ES हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

 


Honor ने अपने स्मार्टवॉच सेगमेंट में दो नए डिवाइस Honor Watch GS Pro और Honor Watch ES को लॉन्च कर दिया है। दोनों ही डिवाइस में यूजर्स हार्ट रेट मॉनिटरिंग समेत कई खास फीचर्स मिलेंगे। फिलहाल कंपनी ने इन स्मार्टवॉच को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है और उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इन्हें भारत में भी उपलब्ध कराएगी। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल से।

Honor Watch GS Pro और Honor Watch ES की कीमत

Watch GS Pro को EUR 249.99 यानि करीब 21,600 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। जबकि Honor Watch ES की कीम​त EUR 99.99 यानि लगभग 8,700 रुपये है। यूरोपियन मार्केट में ये दोनों स्मार्टवॉच 7 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी। जबकि भारत में अक्टूबर में दस्तक दे सकती हैं। 

Honor Watch GS Pro के फीचर्स

Honor Watch GS Pro में 1.39 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 454x454 पिक्सल है। यह स्मार्टवॉच Kirin A1 चिपसेट पर काम करती है और इसमें यूजर्स को लोकेशन ट्रैक के करने के लिए ड्यूल सेटे​लाइट पॉजिशनिंग सिस्टम के साथ जीपीएस सपोर्ट मिलेगा। साथ ही इसमें मल्टी स्कींग मोड्स प्रीलोडेड हैं जो कि यूजर्स को आउटडोर जानकारियां जैसे कि सनराइज और सनसेट आदि की जानकारी देते हैं। इसके अलावा 100 वर्कआउट मोड्स उपलब्ध हैं जिनमें 15 प्रोफेशनल और 85 कस्टमाइज मोड्स हैं। इस स्मार्टवॉच में 24/7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, SpO2 मॉनिटर, बिल्ट इन स्पीकर और माइक्रोफोन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह डिवाइस एंड्रइड और आईओएस को सपोर्ट करने में सक्षम है।

Honor Watch ES में 456x280 पिक्सल के स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ 1.64 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें always-on स्क्रीन के साथ ही 2.5D ग्लास कवर मौजूद है। फीचर्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को 95 वर्कआउट मोड्स, 12 एनिमेटेड वर्कआउट क्लासेस, 44 एनिमेटेड एक्सरसाइज मूव्स दिए गए हैं। इसमें भी 24/7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग और स्लीप मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स उपलब्ध हैं। 


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें  यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...