Skip to main content

यूसी ब्राउजर का मेड इन इंडिया विकल्प iC Browser एप हुआ लॉन्च


यदि आप भी चाइनीज एप यूसी ब्राउजर के बंद होने से दुखी हैं और किसी ऐसे ही मोबाइल ब्राउजर एप की तलाश में हैं तो आपकी यह तलाश अब खत्म हो गई है। यूसी ब्राउजर के विकल्प के तौर पर अब मेड इन इंडिया iC Browser एप लॉन्च हो गया है। इसको इंडियन ब्राउजर एप भी कहा जा रहा है। आईसी ब्राउजर में आपको टर्बो स्पीड मिलेगी। इसके अलावा आप सिक्योर तौर पर इंटरनेट ब्राउज कर सकेंगे।
iC Browser के फीचर्स
गूगल प्ले-स्टोर पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस एक ही एप में आपको लाइट ब्राउजर, मिनी न्यूज, वीडियो अपडेट, स्टेटस शेयर और ब्रेकिंग स्टोरीज जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा मल्टी टैब इस्तेमाल करने के बाद भी आप फास्ट ब्राउजिंग कर पाएंगे। कंपनी का दावा है कि इसमें एक मजबूत एड ब्लॉकर का इस्तेमाल किया गया है। इस एप की डाउनलोडिंग स्पीड 4.5एमबी है। इस एप में फास्ट लोडिंग के लिए पहले कंटेंट के अपलोड होने की सुविधा दी गई है। इसमें प्राइवेट मोड भी दिया गया है। iC Browser एप की सबसे खास बात यह है कि इसमें हिस्ट्री नहीं बनती। इस एप में नाइट मोड भी दिया गया है। इसके अलावा इमें कीवर्ड फाइंडर, डेस्कटॉप मोड जैसे फीचर्स मिलेंगे। इस एप में आपको सभी तरह की खबरें भी मिलेंगी। गूगल प्ले-स्टोर पर इस एप की साइज 14एमबी है।

इस एप को उत्तर प्रदेश के काशी के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अर्पित सेठ ने तैयार किया है। अर्पित का दावा है कि इस एप को महज चार दिनों में चार लाख से अधिक लोगों ने डाउनलोड कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस एप की मदद से यूजर इस एप में ही फोन का दूसरा स्टोरेज बना सकते हैं। बता दें कि अर्पित टाटा कंसल्टेंसी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम कर चुके हैं।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें   

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...