Skip to main content

Infinix Note 7 भारत में 16 सितंबर को होगा लॉन्च, जानें खासियत

 


Infinix Note 7 स्मार्टफोन को कंपनी भारत में 16 सितंबर को लॉन्च करने वाली है, Infinix ने टीज़र वीडियो के जरिए ऐलान किया। आपको बता दें, यह स्मार्टफोन असल में अप्रैल में ही पेश किए जा चुके हैं और अब इसे सितंबर में भारत में पेश किया जाएगा। टीज़र वीडियो के जरिए कंपनी ने खुलासा किया कि फोन की सेल Flipkart के जरिए शुरू की जाएगी। इनफिनिक्स नोट 7 में सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल, होल-पंच डिस्प्ले और 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी।

Infinix ने Infinix Note 7 की लॉन्च तारीख का ऐलान YouTube टीज़र वीडियो के जरिए किया गया है। इनफिनिक्स नोट 7 और Note 7 Lite दोनों ही स्मार्टफोन को अप्रैल में पेश किया गया था, संभावना है कि 16 सितंबर को नोट 7 लाइट को भी कंपनी द्वारा पेश कर दिया जाए। हालांकि इनफिनिक्स ने इस बारे में कोई जानकारी फिलहाल नहीं दी है। स्मार्टफोन की कीमत व उपलब्धता की जानकारी आधिकारिक लॉन्च के बाद ही सामने आएगी।
 

Infinix Note 7 specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) Infinix Note 7 फोन एंड्रॉयड 10 पर अधारित XOS 6.0 पर काम करेगा। फोन में 6.95 इंच एचडी+ (720x1,640 पिक्सल्स) आईपीएस डिस्प्ले होगा, जो 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 480 निट्स ब्राइटनेस के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए जाएंगे। इनफिनिक्स नोट 7 में सर्कुलर-शेप कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें क्वाड कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा, यह ऑटोफोकस f/1.79 लेंस के साथ आएगा। वहीं, 2 मेगापिक्सल कैमरा के साथ f/2.4 लेंस, 2 मेगापिक्सल के तीसरे कैमरे के साथ 25 एमएम मैक्रो लेंस और लो-लाइट वीडियो सेंसर f/1.8 लेंस के साथ आएगा। सेल्फी के लिए कंपनी 16 मेगापिक्सल का कैमरा देगी।

इनफिनिक्स नोट 7 में 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो यूएसबी, एफएम रेडियो और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। इसके अलावा फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।



Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...