Skip to main content

Instagram में Reels के लिए आया नया टैब


Instagram ने भारत में Reels के लिए एक नया टैब लॉन्च किया है, जिसमें यूज़र्स को केवल रील्स वीडियो ही देखने को मिली। आपको बता दें, भारत पहला ऐसा देश है, जहां इंस्टाग्राम में रील्स को समर्पित एक अलग टैब पेश की गई है। इंस्टाग्राम के अनुसार, यह फैसला भारत में रील्स की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए लिया गया है। इस बदलाव के बाद अब आपको इंस्टाग्राम में Explore टैब की जगह रील्स टैब नज़र आएगी। पहले रील्स वीडियो आपको एक्सप्लोर टैब में ही दिखती थी, लेकिन फीचर की बढ़ती लोकप्रियता को देखते ही कंपनी ने इसके लिए एक अलग टैब ही लॉन्च कर दिया है। एक्सप्लोर टैब अब आपको ऐप के ऊपरी दायीं ओर स्थित किया गया है। जैसे कि सभी जानते हैं भारत सरकार ने दो महीने पहले 59 चीनी ऐप्स को भारत में बैन कर दिया था, जिसमें सबसे पॉपुलर ऐप थी TikTok। टिकटॉक बैन के बाद से ही भारत में अलग-अलग डेवलपर्स टिकटॉक का विकल्प पेश कर रहे थे, इसी बीच इंस्टाग्राम ने इन-ऐप रील्स फीचर पेश किया जो कि टिकटॉक जैसा ही एक शॉर्ट वीडियो फीचर है।

Instagram के प्रमुख Adam Mosseri का कहना है कि Instagram पर Reels के लिए एक अलग टैब पेश करने का कारण देश में इस फीचर की बढ़ती गति है। बता दें, एक महीने पहले खबर आई थी कि Facebook के स्वामित्व वाली कंपनी रील्स के लिए इस टैब पर काम कर रही है, लेकिन अब कंपनी ने सभी यूज़र्स के लिए इसे रोलआउट करना शुरू कर दिया है। टैब से पहले रील्स वीडियो Search टैब में ही देखने को मिलती थीं।

रील्स के लिए अलग से पेश किया गया टैब ऐप के बॉटम में स्थित नेविगेशन बार में मौजूद है, जहां आपको पहले Explore/Search/Discovery बटन दिखता था। Reels बटन पर क्लिक करके, यूज़र्स को रेंडम रील्स वीडियो देखने को मिल जाएंगी जहां पर वह एक के बाद एक वीडियो को स्वाइप करके देख सकते हैं।

आपको बता दें, रील्स फीचर के जरिए यूज़र्स 15 सेकेंड का वीडियो व ऑडियो क्रिएटिव तरह से रिकॉर्ड कर उसे विजुअल इफेक्ट्स के साथ एडिट कर सकते हैं। इंस्टाग्राम ने भारत में दो महीने पहले यह फीचर लॉन्च किया था, जब भारत सरकार ने Tiktok समेत 59 चीनी ऐप्स को भारत में बैन कर दिया था।

हालांकि, इंस्टाग्राम के रील्स टैब पेश करने से कई यूज़र्स खुश नहीं है, जिन्होंने अपनी प्रतिक्रिया ट्विटर के माध्यम से सार्वजनिक की है।





 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...