Skip to main content

Jio Fiber लाया नया और धमाकेदार ऑफर, अनलिमिटेड इंटरनेट के साथ 4K Setup Box​ मिलेगा बिल्कुल फ्री


भारतीय टेलीकॉम मार्केट में कम कीमत में सबसे ज्यादा डाटा दे रही रिलायंस जियो आज एयरटेल जैसी कंपनी को काफी पीछे छोड़ चुकी है। कई मामलों में जियो सबसे आगे दिखाई दे रही है। अपने प्रीपेड मोबाइल यूजर्स का ध्यान रखने के साथ ही Jio काफी समय से ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए भी शानदार प्लान पेश कर रही है। इस कड़ी में आगे बढ़ते हुए कंपनी ने एक बार फिर Jio Fiber यूजर्स के लिए तीन दमदार प्लान्स की घोषणा की है। इन प्लान्स की शुरुआती कीमत महज 399 रुपए है। आइए आगे आपको डीटेल में बताते हैं कि जियो फाइबर के नए प्लान्स में क्या लाभ मिलेंगे।

30 दिन फ्री मिलेगा इंटरनेट

कंपनी नए प्लान के साथ सभी नए यूजर्स के लिए बिना किसी शर्त के 30 दिन फ्री ट्रायल ऑफर कर रही है। इसका मतलब है कोई भी ट्रायल लेकर यह चेक कर सकता है कि जियो फाइबर में मिलने वाली इंटरनेट स्पीड में वह खुश है या नहीं। अगर कस्टमर जियो फाइबर की सर्विस से संतुष्ट है तो कंपनी की ओर से जारी किसी भी प्लान को चुनकर आगे कंटिन्यू कर सकता है।


अनलिमिटेड इंटरनेट के साथ फ्री मिलेगा 4K सेट टॉप बॉक्स

30 दिन वाले फ्री ट्रायल में कंपनी 150Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट डाटा ऑफर करेगी। प्लान में बिना किसी पैसे के 4K सेट टॉप बॉक्स के साथ 10 ओटीटी ऐप्स का ऐक्सेस भी मिलेगा। इतना ही नहीं प्लान में यूजर्स को फ्री वॉइस कॉलिंग दी जा रही है। 30 दिन फ्री ट्रायल स्कीम की खास बात है कि यूजर न पसंद आने आने पर इसे वापस कर सकते हैं।


399 रुपए और 699 रुपए वाले जियो फाइबर प्लान

जियो फाइबर के 399 रुपए वाले प्लान में 30Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा दिया जाएगा। वहीं, इस प्लान में सब्सक्राइबर्स को फ्री अनिलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का लाभ भी मिलेगा। अगर बात करें 699 रुपये वाले प्लान की तो इसमें यूजर्स को 100Mbps की स्पीड से ट्रूली अनलिमिटेड डाटा मिलेगा। इतना ही नहीं इस प्लान में भी यूजर्स को फ्री में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का लाभ दिया जा रहा है।


999 रुपए और 1499 रुपए वाला प्लान

जियो फाइबर के 999 रुपए और 1499 रुपए वाले प्लान की खास बात है कि इनमें कई ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री में दिया जा रहा है। सबसे पहले बात करते हैं 999 रुपए वाले प्लान की तो इसमें 150Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलती है। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का लाभ भी मिलेगा। जैसा की हमने आपको बताया कि इस प्लान में ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री मिलेगा। हालांकि, फ्री OTT ऐप्स की संख्या 11 होगी। वहीं, दूसरी जियो फाइबर के 1499 रुपए वाले प्लान में 12 ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान में 300Mbps की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलेगी।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें  यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...