Skip to main content

Mi TV Master Supreme Commemorative Edition से 28 सितंबर को उठेगा पर्दा


Mi TV Master "Supreme Commemorative Edition" (अनुवादित) को लेकर जानकारी दी गई है कि इसे चीन में 28 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo के माध्यम से सार्वजनिक की गई है। Xiaomi ने इस टीवी के स्पेसिफिकेशन के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया है, लेकिन साझा किए पोस्टर के मुताबिक यह टीवी 8K रिजॉल्यूशन और 5जी कनेक्टिविटी के साथ आएगा। टेलीविज़न के साइज़ और कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, वेबसाइट के एक अलग पोस्ट के मुताबिक इस टीवी में Mini-LED टेक्नोलॉजी दी जाएगी। बात दें, शाओमी ने इससे पहले Mi TV Master 65-inch 4K OLED को चीन में लॉन्च किया था, जो कि अब-तक भारत में पेश नहीं किया गया है।

Xiaomi के आधिकारिक अकाउंट में से एक Weibo पोस्ट के अनुसार, Mi TV Master "Supreme Commemorative Edition" को चीन में 28 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। पोस्टर में खुलासा हुआ है कि यह टीवी 8K रिजॉल्यूशन और 5जी सपोर्ट के साथ दस्तक देगा।

वीबो के एक अलग पोस्ट में शाओमी ने साझा किया है कि Mi TV Master "Supreme Commemorative Edition के साथ Mini-LED टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। बता दें, यह एक तरह की नई फ्लैट-पैनल डिस्प्ले टेक्नोलॉजी है, जो कि LCD पैनल्स की तुलना में बेहतर कॉन्ट्रास्ट रेशियो और डीपर ब्लैक प्रदान करती है।

फिलहाल, केवल यही जानकारी थी जो शाओमी द्वारा सार्वजनिक की गई हैं, उम्मीद की जा सकती है कि अगले हफ्ते लॉन्च से पहले इस टीवी से संबंधित अन्य जानकारियां भी पेश की जाए। चीनी टेक कंपनी की कहना है कि यह टीवी अगले 5 सालों के लिए अल्ट्रा-हाई-एंड टीवी में बेंचमार्क सेट करेगा। इससे सुझाव मिलता है कि इस टीवी में हाई-एंड स्पेसिफिकेशन फीचर किए जाएंगे, संभावना है कि इसमें 60 हर्ट्ज़ से ज्यादा हाई-रिफ्रेश रेट, HDMI 2.1 पोर्ट, स्लिम बेजल्स आदि दिया जाए।

जैसे कि हमने बताया शाओमी ने जुलाई में Mi TV Master 65-inch 4K OLED चीन में लॉन्च किया था, जो कि हाई-एंड फीचर्स से लैस है जैसे कि हाई कलर एक्यूरेसी, स्लिम बेजल्स, 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 9 यूनिट स्पीकर सिस्टम के साथ डॉल्बी एटमॉस आदि। इसकी कीमत चीन में CNY 12,999 (लगभग 1.40 लाख रुपये) थी। हालांकि, इसे भारत में अब-तक लॉन्च नहीं किया गया है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें   

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...