Skip to main content

तो क्या बंद हो गई भारत की सबसे बड़ी डोमेन कंपनी Net4India, लाखों ग्राहक हैं परेशान


Net4India, भारत की सबसे बड़ी डोमेन रजिस्टार कंपनी है, लेकिन अब इसके ग्राहक काफी परेशान नजर आ रहे हैं। खबर है कि दिल्ली की Net4India नाम की यह कंपनी दिवालिया हो गई है और बाजार से बोरिया-बिस्तर समेट चुकी है। ट्वीटर पर तमाम यूजर्स ने शिकायतें की हैं कि Net4India की ओर से किसी भी फोन कॉल या ईमेल का जवाब नहीं दिया जा रहा है। बता दें कि Net4India एक डोमेन रजिस्टार कंपनी है जिसके पास करीब 90,000 वेबसाइट की होस्टिंग, 1.5 मिलियन कॉरपोरेट ईमेल और 3,75,000 डोमेन रजिस्टर्ड हैं। कंपनी की वेबसाइट भी अब ओपन नहीं हो रही है।

अपने आप बंद हो रही है वेबसाइट
नेट4इंडिया से डोमेन लेने वाले तमाम लोगों ने शिकायतें की हैं कि बिना किसी नोटिस, बिना किसी पूर्व जानकारी दिए उनके डोमेन बंद किए जा रहे हैं। यहां तक कि Net4India पर रजिस्टर्ड ई-मेल भी धीरे-धीरे बंद हो रहे हैं। यूजर्स का दावा है कि Net4India के दिल्ली ऑफिस को बंद कर दिया गया है। यहां तक फोन कॉल या ई-मेल का भी रिप्लाई कंपनी की ओर से नहीं दिया जा रहा है। बता दें कि Net4India माइक्रोसॉफ्ट की गोल्ड पार्टनर कंपनी है।


Net4India की शुरुआत
Net4India की शुरुआत 1985 में एक इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के तौर पर हुई थी लेकिन बाद में यह कंपनी GoDaddy की तरह एक डोमेन रिजस्टार में बदल गई। Net4India भारत की सबसे बड़ी डोमेन रजिस्टार कंपनी है। इसके जरिए लाखों लोगों ने .com, .net जैसे डोमेन बुक किए हैं। साल 2011 तक यह कंपनी फायदे में रही। साल 2013 में स्टेट बैंक ने इसे नॉन परफॉर्मिंग एसेट घोषित कर दिया था। इस दौरान कंपनी पर करीब 190 करोड़ रुपये का कर्ज हो गया था। 2017 की पहली तिमाही में कंपनी को 4.22 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था जिसके बाद कंपनी को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज से लिस्ट से हटा दिया गया था।


ICANN ने क्या कहा?
डोमेन बंद होने के बाद कई ग्राहकों ने ICANN में शिकायत की है। लोगों की शिकायत पर ICANN ने कहा है कि वह सरकार से इस संबंध में बात कर रही है कि भारत की किसी अन्य कंपनी को Net4India पर रजिस्टर्ड डोमेन और ई-मेल की जिम्मेदारी दी जाए। ICANN ने ग्राहकों के पत्र के जवाब में कहा है कि वह इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ भी बात कर रही है। कई यूजर्स की यह भी शिकायत है कि वे अपना डोमेन दूसरे डोमेन रजिस्टार पर ट्रांसफर नहीं कर पा रहे हैं। बता दें कि इंटरनेट कॉरपोरेशन फॉर असाइन्ड नेम्स एंड नंबर (ICANN) एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जिसके पास इंटरनेट प्रोटोकॉल (IP), कंट्री कोड (ccTLD) और टॉप लेवल डोमेन मैनेजमेंट की जिम्मेदारी है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें   

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें. 






Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...