Skip to main content

OnePlus Nord अपने आप हो रहा है रीसेट, यूज़र्स का दावा


OnePlus फोरम पर कई यूज़र पोस्ट के अनुसार, OnePlus Nord स्मार्टफोन अपने आप ही फैक्ट्री रीसेट हो जा रहा है। यह समस्या किसी विशिष्ट वर्ज़न तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मनमाने ढंग से रीसेट होने लगता है। कई प्रभावित यूज़र्स ने फोरम पोस्ट के जरिए इसकी शिकायत करते हुए बताया है कि उनका वनप्लस नॉर्ड हैंडसेट अचानक ही जेब में रखा-रखा गर्म होने लगता है। यूज़र्स के चेक करने पर पता चलता है कि उनका फोन अपने-आप ही फैक्ट्री रीसेट हो रहा होता है। इसके परिणामस्वरूप स्मार्टफोन रीसेट होने के बाद यूज़र्स अपना सारा डेटा खो चुके होते हैं।

जैसे कि हमने बताया कई यूज़र्स ने OnePlus फोरम के जरिए इस अनचाहे फैक्ट्री रीसेट समस्या की जानकारी दी। 14 अगस्त को यूज़र ने जानकारी दी कि अनचाहे फैक्ट्री रीसेट के बाद उनका सारा डेटा डिलीट हो गया, जिसमें ऐप्स व सेटिंग्स आदि सब शामिल थे। एक अन्य यूज़र ने भी कुछ इसी तरह की शिकायत करते हुए बताया कि फोन रीसेट होने के बाद उनके फोन का सारा डेटा डिलीट हो गया, जिसमें डाउनलोड किया गया म्यूज़िक और मैसेज भी शामिल थे। हाल ही में रविवार को भी एक यूज़र ने ठीक इसी तरह की शिकायत एक बार फिर दोहराई।

आपको बता दें, फैक्ट्री रीसेट समस्या अभी तक किसी भी विशेष फर्मवेयर वर्ज़न तक लिमिटेड नहीं है। वहीं, इस समस्या के संबंध में कंपनी स्टाफ मैंबर्स यूज़र्स तक पहुंच चुके हैं, लेकिन अब तक इस समस्या के फिक्स होने की कोई खबर नहीं है। Android Police ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी कि वनप्लस इस समस्या के सुधार पर काम कर रहा है।

वनप्लस से संबंधित अन्य खबर की बात करें, तो चीनी टेक कंपनी ने आगामी OnePlus 8T स्मार्टफोन लॉन्च की जानकारी Amazon और आधिकारिक वेबसाइट OnePlus के जरिए दे दी है। दोनों ही वेबसाइट पर इस फोन को “coming soon” टैग के साथ लिस्ट किया गया है। लीक के अनुसार, यह फोन एंड्रॉयड 11 आधारित OxygenOS 11 पर काम करेगा। वहीं इसके अलावा, फोन में 6.55 इंच डिस्प्ले के साथ फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा। साथ ही फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ दो कॉन्फिग्रेशन दिए जा सकते हैं एक 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और दूसरा 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज। लेटेस्ट लीक की मानें, तो यह स्मार्टफोन 14 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें   

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.  

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...