Skip to main content

अमेजन समय से पहले शुरू कर रहा है Prime Day Event, 13 और 14 अक्‍टूबर को मिलेगी बंपर छूट


ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) इस बार अपना दो दिन का सालाना शॉपिंग इवेंट (Annual Shopping Event) समय से पहले कर रही है. ग्राहकों को अमेजन के प्राइम डे इवेंट (Prime Day Event) के दौरान 13 और 14 अक्‍टूबर को पसंदीदा प्रोडक्‍ट्स पर बंपर छूट (Discounts) का फायदा मिलेगा. ई-कॉमर्स कंपनी (e-Commerce Company) को कोविड-19 महामारी के कारण गर्मियों में होने वाले अपने शॉपिंग इवेंट को स्‍थगित करना पड़ा था.

सरकार से छूट मिलने पर अक्‍टूबर में ही होगा प्राइम डे इवेंट

अमेजन साल 2015 से हर साल गर्मियों की छुट्टियों में ग्राहकों के लिए दो दिन का शॉपिंग इवेंट प्राइम डे इवेंट लेकर आती है. हालांकि, इस बार इस दौरान वैश्विक महामारी (COVID-19 Pandemic) के चलते कई वस्‍तुओं की ऑनलाइन खरीदारी (Online Shopping) पर भी रोक लगा दी गई थी. ऐसे में कंपनी ने प्राइम डे इवेंट को टाल दिया था. अब जब सरकार की ओर से ऑनलाइन ही नहीं सामान्‍य बाजारों को खोलने की अनुमति दे दी गई है तो ई-कॉमर्स कंपनी अपने इवेंट को गर्मियों की छुट्टियों का इंतजार करने के बजाय नए समय पर अक्‍टूबर में ही लेकर आ रही है.

ऐसे ले सकते हैं अमेजन की प्राइम मेंबरशिप, मिलेंगे बड़े फायदे

अमेजन प्राइम डे इवेंट हर साल गर्मियों की छुट्टियों में होने वाला दो दिन का इवेंट है. ये इवेंट एक्‍सक्‍लूसिव तौर पर अमेजन के प्राइम मेंबर्स (Amazon Prime Members) के लिए होता है. इसमें ग्राहकों के लिए शानदार डील, बंपर छूट और एंटरटेनमेंट का ध्‍यान रखा जाता है. अमेजन का प्राइम मेंबर बनने के लिए आपको एक महीने के लिए 129 रुपये और सालभर के लिए 999 रुपये का भुगतान करना होता है. इसके बाद आप प्राइम डे इवेंट के तहत मिलने वाले फायदे का लुत्‍फ उठा सकते हैं. इस दौरान अमेजन ग्राहकों को स्‍मार्टफोन (Smartphones) से लेकर फैशन वेयर (Fashion Wear), टॉयज (Toys) से लेकर फुटवेयर (Footwear), कॉस्‍मेटिक्‍स (Cosmetics) से लेकर स्‍मार्ट एलईडी टीवी (Smart LED TV) तक पर जबरदस्‍त छूट मुहैया कराती है.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें   

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...