Skip to main content

PUBG Mobile गेम का होगा देसीकरण, भारतीय कंपनी संभाल सकती है कमान


पॉप्युलर मोबाइल गेम PlayerUnknown's Battlegrounds यानी PUBG Mobile गेम की कमान को कोई भारतीय गेमिंग फर्म संभाल सकती है। मतलब PUBG Mobile गेम की पब्लिशिंग की जिम्मेदारी चीनी कंपनी Tencent Holding से छीनकर भारतीय फर्म को दी जाएगी। इस मामले में PUBG की मेन साउथ कोरियाई कंपनी PUBG कॉर्पोरेशन की भारतीय गेमिंग फर्म से बातचीत चल रही है। 

PUBG कॉर्पोरेशन जारी करेगी नया लाइसेंस

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक PUBG कॉर्पोरेशन की तरफ से एक नया लाइसेंसिंग सामझौता किया जाएगा। इसमें भारतीय गेमिंग फर्म को साझीदार बनाया जाएगा। इसी फर्म पर भारत में PUBG Mobile गेम को चलाने की जिम्मेदारी होगी। लेकिन PUBG कॉर्पोरेशन पहले की तरह ही PUBG का कंट्रोल मुख्य तौर पर अपने पास रखेगी और गेम की पब्लिशिंग की जिम्मेदारी भारतीय गेमिंग फर्म को सौंप देगी। बता दें कि PUBG Mobile के सबसे ज्यादा यूजर्स भारत से हैं। ऐसे में कंपनी को भारत से काफी कमाई होती है। 

Tencent से समझौता तोड़ने का किया ऐलान  

PUBG Mobile गेम को भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस प्रतिबंध के बाद PUBG कॉर्पोरेशन ने चीनी कंपनी Tencent Games से अलग होने का ऐलान कर दिया गया है। ऐसे में अब भारत में PUBG के मोबाइल वर्जन के लिए Tencent ऑथराइज्‍ड नहीं रहेगी। साधारण शब्दों में कहें, तो भारत में PUBG Mobile को संचालित करने का कानूनी हक चीनी कंपनी Tencent के पास नही रहेगा।

क्या है PUBG और PUBG Mobile में अंतर 

PUBG Mobile गेम PUBG का ही मोबाइल वर्जन गेम है। इसे साउथ कोरियाई कंपनी PUBG कॉर्पोरेशन ने बनाया है। साथ ही PUBG का इंटलैक्चुअल प्रॉपर्टी राइट भी PUBG कॉर्पोरेशन के पास ही है। लेकिन भारत में PUBG मोबाइल के प्रसार की जिम्मेदारी Tencent कंपनी के पास थी। हालांकि भारत सरकार के प्रतिबंध के बाद PUBG कॉर्पोरेशन ने Tencent Holding से जिम्मेदारी छीन ली है।  


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें   

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.  

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...