Skip to main content

Realme Narzo 20 Pro First Impressions: जानें पहली नजर में कैसा है ये स्मार्टफोन?


Realme ने Narzo 20 सीरीज के तहत तीन नए स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इनमें Realme Narzo 20 Pro की बात करें तो कंपनी का प्रीमियम स्मार्टफोन है और इसमें कई खास फीचर्स दिए गए हैं। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन हमारे पास रिव्यू के लिए आया। लेकिन रिव्यू से पहले हम इसका फर्स्ट इम्प्रेशन आपके साथ शेयर कर रहे है और जल्द ही इसका रिव्यू भी लेकर आएंगे। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि Realme Narzo 20 Pro पहली झलक में यूजर्स को आकर्षित करने में कितना सक्षम है। 

Realme Narzo 20 Pro की कीमत

Realme Narzo 20 Pro दो स्टोरेज मॉडल में उपलब्ध होगा। इसके 6GB + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 14,999 रुपये और 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। 

Realme Narzo 20 Pro का डिजाइन

इस स्मार्टफोन को व्हाइट नाइट और ब्लैक निंजा कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। हमारे पास इसका व्हाइट नाइट कलर वेरिएंट आया। बॉक्स में स्मार्टफोन के साथ ही कवर और सुपरडार्ट चार्ज मौजूद है। Realme Narzo 20 Pro का डिजाइन पिछले दिनों लॉन्च किए गए Realme 7 से मिलता-जुलता है या यह भी कह सकते हैं कि कंपनी इस स्मार्टफोन को डिजाइन को रिसाइकल करके बाजार में उतारा है। हालांकि, ग्लोसी बैक पैनल इसके लुक को खूबसूरत बनाता है। फोन की बॉडी प्लास्टिक बनी है। 


इसमें 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले लेफ्ट कॉर्नर में फ्रंट कैमरा मौजूद है। ग्लोसी लुक होने के बावजूद इसका ग्रिप मजबूत है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। जैसा कि Realme 7 और Realme 7 Pro में देखा गया था। Realme Narzo 20 Pro में हाई डेफि​नेशन रिफ्रेश रेट दिया गया है जो कि इस बजट रेंज के कम ही स्मार्टफोन में देखने को मिलता है। डिस्प्ले क्वालिटी और परफॉर्मेंस के बारे में हम रिव्यू में बताएंगे। 

Realme Narzo 20 Pro का कैमरा व अन्य फीचर्स

Realme Narzo 20 Pro के बैक पैनल में वर्टिकल डिजाइन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 48MP का है। कैमरा क्वालिटी कैसी है यह हम इसे इस्तेमाल करने के बाद रिव्यू में बताएंगे। लेकिन पहली बार इसका कैमरा उपयोग करने के बाद हम कह सकते हैं कि फोटोग्राफी के मामले में यह स्मार्टफोन अपने यूजर्स को बिल्कुल ​निराश नहीं करेगा। वहीं सबसे नीचे कंपनी को लोगो मौजूद है। लेफ्ट पैनल में सिम ट्रे और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और लाउडस्पीकर मौजूद है। 


Realme Narzo 20 Pro का प्रोसेसर और बैटरी

इस स्मार्टफोन को MediaTek Helio G95 प्रोसेसर पर पेश किया गया है। जो कि शानदार परफॉर्मेंस क्षमता देने में सक्षम है। यह फोन 6GB और 8GB दो रैम मॉडल में आता है। ऐसे में कह सकते हैं कि यूजर्स हैंग होने जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 65W सुपरडार्ट चार्जर के साथ 4500mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि बैटरी फुल चार्ज होने में 40 मिनट का समय लेती है। अपने दावों पर बैटरी कितना खरा उतरती है यह रिव्यू के बाद ही कहा जा सकता है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें   

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...