Skip to main content

Redmi Power Bank 20000 mAh हुआ सस्ता, जानें नई कीमत


Redmi Power Bank 20000 mAh पावर बैंक की कीमत में कटौती की गई है, नई कीमत के साथ आप आपको यह पावर बैंक 1,399 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। इससे पहले इस पावर बैंक की कीमत 1,499 रुपये थी। बता दें, Redmi ने फरवरी महीने में दो पावर बैंक भारत में लॉन्च किए थे, एक 10,000 एमएएच क्षमता का पावर बैंक था, तो दूसरा 20,000 एमएएच क्षमता वाला। 20,000 एमएएच का पावर बैंक 18 वॉट तक की चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें आपको दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, ब्लैक एंड व्हाइट।

Redmi India ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए ट्वीट करते हुए इस कटौती की जानकारी दी। आपको बता दें, Redmi Power Bank 20000 mAh को 1,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। लेकिन इस कटौती के साथ अब यह आपको 1,399 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। यानी आपको इस पावर बैंक पर 100 रुपये का फायदा होगा। लेटेस्ट कीमत के साथ आप इस पावर बैंक को Mi.comAmazonFlipkart, Mi Home स्टोर और नजदीकी रिटेल ऑउटलेट्स से खरीद सकते हैं।
 

Redmi Power Bank specifications

रेडमी पावर बैंक ब्लॉक की शेप वाले डिज़ाइन के साथ आता है। इस पावर बैंक में डुअल यूएसबी टाइप-ए इनपुट पोर्ट, एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और एक यूएसबी टाइप-सी आउटपुट पोर्ट शामिल हैं। जैसे कि हमने बताया Redmi Power Bank 20,000 एमएएच वेरिएंट 18 वॉट तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, इस डिवाइस में टू-वे फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। साथ ही इसमें 12-लेयर की सर्किट प्रोटेक्शन दी गई है।

Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें   

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...