Skip to main content

Samsung का यह वायरलेस चार्जर एक साथ करेगा तीन डिवाइस को चार्ज


Samsung ने अपना वायरलेस चार्जर Trio लॉन्च कर दिया है, जो एक साथ तीन डिवाइस को चार्ज करने की क्षमता रखता है। कंपनी ने इस प्रोडक्ट को कल Life Unstoppable वर्चुअल इवेंट के दौरान लॉन्च किया, लेकिन फिलहाल कंपनी ने इस प्रोडक्ट के स्पेसिफिकेशन व उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। सैमसंग का कहना है कि वायरलेस चार्जिंग सॉल्यूशन Trio एक ब्रांड न्यू चार्जिंग सॉल्यूशन है, जिसे कम्पेटिबल डिवाइसेस को एक साथ चार्ज करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

यह वायरलेस चार्जिंग पैड इतना बड़ा है कि इस पर आसानी से Samsung Galaxy Note 20 UltraSamsung Galaxy Watch 3 और Samsung Galaxy Buds Live को एक साथ रखकर चार्ज किया जा सकता है।

आपको बता दें, Samsung ने इससे पहले Wireless Charger Duo को दो साल पहले लॉन्च किया था, जो कि एक साथ दो डिवाइस को चार्ज करने में सक्षम था। Wireless Charger Trio को पिछले वर्ज़न के अपग्रेड के तौर पर पेश किया गया है।

Sammobile की रिपोर्ट के अनुसार, Wireless Charger Trio की कीमत EUR 99 (लगभग 7,642 रुपये) होगी।

जैसे कि सैमसंग Qi wireless charging स्टैंडर्ड को सपोर्ट करता है, तो Wireless Charging Trio भी उन सभी डिवाइस को चार्ज करने में सक्षम होगा जो क्यूआई स्टैंडर्ड को सपोर्ट करते हैं।

गौरतलब है कि सैमसंग के Life Unstoppable के वर्चुअल इवेंट में कई अन्य डिवाइस भी लॉन्च किए गए हैं, जिनमें Samsung Galaxy A42 5G, Samsung Galaxy Tab A7 और  Samsung Galaxy Fit 2 Fitness Tracker शामिल हैं।



 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...