Skip to main content

Shramik Bandhu App हुआ लॉन्‍च, प्रवासी और दिहाड़ी मजदूरों को रोजगार ढूंढने में करेगा मदद


कोरोना संक्रमण काल में भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। भारत में कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन में रोजगार की स्थिति को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। देश में लगभग 40 मिलियन से ज्यादा लोगों को नौकरियों से हाथ धोने पड़े। काम न होने के कारण कंपनियां अपन कर्मचारियों की संख्या में कटौती कर रही हैं। रोजगार न होने के कारण देश की एक आबादी की आजीविका पर बेहद बुरा असर पड़ा है। लेकिन अब धीरे-धीरे सबकुल पटरी पर आने लगा है। प्रवासियों और दिहाड़ी मजदूरों ने फिर से काम की तलाश शुरू कर दी है और इसमें उनकी मदद करेगा 'Shramik Bandhu App'। इस ऐप की मदद से प्रवासियों और दिहाड़ी मजदूरों को नौकरी ढूंढने में मदद मिलेगी। 

दिल्ली के ई-मोबिलिटी के सह-संस्थापक विकास बंसल ने पृषिटेक के डायरेक्टर शैलेश डंगवाल के साथ मिलकर COVID 19 के कारण बेरोजगारी झेल रहे लोगों की सुविधा के लिए 'Shramik Bandhu App' लॉन्च किया है। इस ऐप में कुश व अकुशल सभी श्रमिकों के लिए रोजगार ढूंढने में मदद की जाएगी। खास बात है कि इसमें किसी एक कैटेगरी नहीं बल्कि मैनुफैक्चरिंग, निर्माण, अस्पताल, परिधान, चमड़ा, विद्युत, स्टील और ऑमोबाइल सेक्टर जैसी कई कैटेगरीज शामिल हैं। इनमें श्रमिक व दिहाड़ी कारपेंटर, मैसन, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, डोमेस्टिक हेल्प, गार्डनर और ड्राइवर आदि की नौकरी सर्च कर सकते हैं। 

एंड्राइड यूजर्स के लिए 'Shramik Bandhu App' गूगल प्ले स्टोर पर मुफ्त डाउनलोडिंग के लिए उपलब्ध है। इसका लाभ देशभर में कहीं भी उठाया जा सकता है। गूगल प्ले स्टोर पर यह ऐप हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। यह श्रमिकों को उनके कौशल और लोकेशन के आधार पर रोजगार प्राप्त करने में मदद करेगा। इसका मतलब है कि आप देश के किसी भी कोने में इस ऐप का उपयोग करके अपने क्षेत्र में नौकर सर्च कर सकते हैं। 


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें   

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.  


 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...