Skip to main content

Tiktok की टक्कर में YouTube ने लॉन्च किया Shorts, क्या मिलेगी Tiktok जैसी पॉप्युलैरिटी!


TikTok बैन के बाद भारत में एक के बाद एक कई शार्ट वीडियो मेकिंग ऐप लॉन्च हुए। TikTok बैन को कई टेक कंपनियों ने एक मौके के तौर पर लिया। हालांकि किसी को TikTok जैसी पॉप्युलैरिटी नही मिली। इसी कड़ी में अब YouTube  ने भी TikTok की तरह शार्ट वीडियो मेकिंग प्लेटफॉर्म Shorts को भारत में लॉन्च कर दिया है। Youtube के शार्ट प्लेटफॉर्म पर Tiktok की तरह ही छोटे-छोटे वीडियो बनाए जा सकेंगे। साथ ही इनकी एडिटिंग करके Youtube के लाइसेंस वाले गानों को जोड़ा जा सकेगा। 

क्या Youtube को अपने बड़े यूजर्स बेस का मिलेगा फायदा

टिक टॉक भारत में काफी लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो ऐप था। भारत टिक टॉक ऐप इस्तेमाल करने वाले टॉप देशों में शामिल था। इस वीडियो ऐप के भारत में करीब 20 करोड़ यूजर्स थे। वही Youtube के भारत में एक्टिव यूजर्स की संख्या 30.8 करोड़ है। यह संख्या Tiktok के मुकाबले कहीं ज्यादा है। लेकिन इसके लिए YouTube को अपने सारे यूजर्स को YouTube Shorts पर लाना होगा, जो कि आसान काम नही होने वाला है। बता दें कि इससे पहले Facebook की तरफ से Tiktok की टक्कर में Instagram का Reels फीचर लाया गया था। हालांकि Instagram का Reels फीचर भी Tiktok की तरह भारत में पॉप्युलर नही हो सका। Facebook की तरफ से अब Tiktok की टक्कर में लासो फीचर लाया जा रहा है। 

क्यों Tiktok जैसी नही मिल रही सफलता

Tiktok की टक्कर में पेश किए किसी भी ऐप को Tiktok जैसी सफलता हाथ नही लगी है। इसकी एक वजह खराब यूजर इंटरफेस को माना गया। साथ ही किसी भी ऐप में Tiktok जैसा यूजर एक्सपीरिएंस नही मिला। साधारण शब्दों में कहें, तो Tiktok के विकल्प के तौर पर पेश किए गए शार्ट वीडियो मेकिंग प्लेटफॉर्म पर Tiktok की तरफ वीडियो की एडिटिंग और शेयरिंग का ऑप्शन नही दिया गया। Tiktok की टक्कर में पेश किए गए सभी ऐप दिखने में बिल्कुल टिकटॉक की तरह थे। लेकिन यूजर को Tiktok जैसा एक्सपीरिएंस नही मिला। 


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें   

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...