Skip to main content

Vivo V20 Pro लॉन्च, इसमें है 8 जीबी रैम के साथ 44MP डुअल सेल्फी और 64MP रियर कैमरा


91मोबाइल्स ने इस महीने की शुरूआत में ही एक्सक्लूसिव खबर दी थी कि वीवो कंपनी अपनी वी20 सीरीज़ को भारत में शुरू होने वाले फेस्टिवल सीज़न से पहले यहां की मार्केट में लाने की योजना बना रही है। इस सीरीज़ में Vivo V20, Vivo V20 SE और Vivo V20 Pro स्मार्टफोन पेश किए जाने की जानकारी मिली है। वहीं कल थाईलैंड में वीवो ने इस सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo V20 Pro 5G आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है जो पावरफुल कैमरा व शानदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ आया है।

कैमरे का कमाल

Vivo V20 Pro 5G स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ताकत इस फोन के कैमरा सेग्मेंट को कहा जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर तीन तथा फ्रंट पैनल पर दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है जिसके साथ एफ/2.28 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल लेंस दिया गया है।


वीवो वी20 प्रो के रियर पैनल पर एफ/1.89 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस + मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस मौजूद है। इस फोन का सेल्फी कैमरा जहां आई ऑटो फोकस तकनीक से लैस है वहीं रियर कैमरा 2.5सीएम तक मैक्रो शूटिंग करने की क्षमता रखता है।

Vivo V20 Pro 5G

फोन के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बातें करें तो वीवो वी20 प्रो 5जी को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.44 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन 408पीपीई और 3000000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो सपोर्ट करती है। बता दें कि वीवो का यह फोन 7.39mm पतला है और इसका वज़न 170 ग्राम का है।

वीवो वी20 प्रो को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जौ फनटच ओएस के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए वीवो फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 620 जीपीयू सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ काम करती है।


Vivo V20 Pro 5जी के साथ ही 4जी वोएलटीई भी सपोर्ट करता है। थाईलैंड में यह फोन 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन की कीमत THB 14,999 यानि भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 35,000 रुपये है। फोन ने Midnight Jazz, Moonlight Sonata और Sunset Melody कलर में एंट्री ली है। उम्मीद है कि वीवो जल्द ही अपनी वी20 सीरीज़ के इंडिया लॉन्च की भी घोषणा कर देगी।


Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...