Skip to main content

वोडाफोन आइडिया अब हुआ Vodafone India, जानिए नाम के साथ क्या-क्या बदला


वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने अपने नए नाम वोडाफोन इंडिया (VI) का एलान कर दिया है। साथ ही कंपनी ने अपनी पंचलाइन को भी बदलकर टूगेदर फॉर टुमौरो (Together For Tomorrow) कर दिया है। बता दें कि साल 2018 में वोडाफोन आइडिया का विलय हुआ था और तब से एक कंपनी होने के बाद भी वोडाफोन और आइडिया के अलग-अलग नाम से कारोबार चल रहा था। तो आइए जानते हैं नाम बदलने के साथ ही प्लान और कस्टमर केयर नंबर आदि को लेकर कोई बदलाव हुआ है या नहीं...

नाम बदलने के साथ ही वोडाफोन इंडिया और आइडिया की वेबसाइट का डोमेन अब https://www.myvi.in/ हो गया है। दोनों कंपनियों की वेबसाइट एक ही होने को लेकर अमर उजाला ने 25 जून 2020 को अपने पाठकों को जानकारी दी थी, वहीं अब कंपनी ने इस पर मुहर लगा दिया है।

कंपनी ने नाम बदलने के बाद प्लान आदि को लेकर कुछ खास बदलाव नहीं किए हैं। अब यदि आपको वोडाफोन या आइडिया का कोई रिचार्ज करना है तो आपको https://www.myvi.in/ पर ही जाना होगा या फिर गूगल प्ले-स्टोर या एपल एप स्टोर से myvi एप डाउनलोड करना होगा, हालांकि नए नाम से यह एप फिलहाल स्टोर पर मौजूद नहीं है।

वहीं सिम के नाम और नंबर को लेकर कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। इसके अलावा जो सुविधाएं आपको माय वोडाफोन एप में मिल रही थीं, वे सभी सुविधाएं आपको मायवी एप पर मिलेंगी। बैलेंस चेक करने से लेकर रिचार्ज करने तक का काम आप मायवी एप से कर सकते हैं।

प्लान की कीमतों को लेकर फिलहाल कोई बदलाव नहीं किए गए हैं, लेकिन कंपनी ने यह जरूर कहा है कि टैरिफ प्लान की कीमतों में इजाफा करना जरूरी है। आइडिया और वोडाफोन दोनों के ग्राहक अब customercare@vodafoneidea.com, 9654297000 (व्हाट्सएप) और 198 पर कस्टमर केयर से जुड़ सकते हैं। इसके अलावा अलग-अलग सर्किल के लिए अलग-अलग कस्टमर केयर नंबर्स हैं जिन्हें आप वोडाफोन इंडिया की नई वेबसाइट https://www.myvi.in/help-support/vi-customer-care-number से प्राप्त कर सकते हैं।









 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...