Skip to main content

जल्द आएंगे WhatsApp के ये पांच फीचर्स, अपडेट करते रहें अपना ऐप


अगर आप लगातार मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप का इस्तेमाल अपने जीवन में कर रहे हैं तो आप उसमें आने वाले हर फीचर पर अपनी पैनी नजर बनाए रखते होंगे. व्हाट्सएप लगातार अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आता रहता है. मैसेजिंग ऐप पहले नए फीचर्स की टेस्टिंग बीटा वर्जन में करने के बाद सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराता है.
व्हाट्सएप मोबाइल ऐप के अलावा डेस्कटॉप वर्जन के लिए भी नए अपडेट्स लेकर आ रहा है. आने वाले कुछ दिनों में आपको व्हाट्सएप को ये पांच फीचर्स मिल सकते हैं.


कॉलिंग के लिए नया बटन
व्हॉट्सऐप वेब’ की ओर से जारी तस्वीरों से पता चलता है कि ऑडियो और वीडियो कॉल के बटन ‘सर्च’ आइकन के बगल में मिलेंगे। यूजर इनका इस्तेमाल फोन मिलाने और उठाने के लिए कर सकेगा। इसके अलावा व्हॉट्सऐप अपने अटैचमेंट आइकन के डिजाइन में भी बदलाव ला रहा है। वह कैमरा और गैलरी आइकन को लाल व बैंगनी रंग को मिलाकर ज्यादा आकर्षक लुक देने की कोशिशों में जुटे है। यही नहीं, ‘सर्च’ और ‘न्यू चैट’ का विकल्प भी अब ब्लैक एंड व्हाइट नजर नहीं आएगा। कंपनी उन्हें रंगीन लुक में ढालने का मन बना चुकी है।


नए ऐनिमेटिड स्टिकर पैक
WABetaInfo के अनुसार व्हॉट्सऐप के लेटेस्ट बीटा ऐंड्रॉयड वर्ज़न 2.20.200.6 में नया स्टिकर पैक आया है। इस पैक को ऐप में दी गई डिफॉल्ट स्टिकर लिस्ट में ऐड किया जाएगा। नए स्टिकर पैक का नाम Usagyuuun है और Quan Inc नाम की एक कंपनी ने इसे बनाया है। असल में ये एक ऐनिमेटेड स्टिकर पैक है। इससे पहले भी बीटा ऐप में ऐनिमेटेड स्टिकर पैक फीचर देखा गया था। स्टिकर में सफेद रंग के कुछ के कार्टून होंगे जो joy, anxiety, sadness, love, जैसी भावनाओं को जाहिर करेंगे, अपनी फीलिंग्स को जाहिर करने का एक बेहतर और क्रिएटिव तरीका होगा।


फिंगरप्रिंट के जरिए व्हाट्सएप वेब
अभी जब आप डेस्कटॉप पर व्हाट्सएप खोलते हैं तो क्यूआर कोर्ड के जरिए व्हाट्सएप ये सुनिश्चित करता है कि डेस्कटॉप पर भी आप ही मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब ये प्रक्रिया फिंगरप्रिंट के जरिए पूरी की जा सकेगी। हालांकि अभी भी आपके पास वह स्मार्टफोन होना जरूरी है जिसमें व्हाट्सएप चालू हो। जैसे ही ये नया फीचर सभी यूजर्स के लिए आ जाएगा उसके बाद क्यूआर कोड की जरूरत नहीं होगी और फिंगरप्रिंट के जरिए ही व्हाट्सएप वेब का इस्तेमाल किया जा सकेगा। 


कैटलॉग शॉटकट
WABetaInfo ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें कहा गया है कि कंपनी बिजनस चैटिंग को आसान करने के लिए एक शॉर्टकट लाने जा रही है। बताया जा रहा है कि ये फीचर अभी डिवेलप किया जा रहा है और इसके बन जाने के बाद कॉल बटन के साइड में एक शॉर्टकट ऐड हो जाएगा। अभी इस फीचर से जुड़ी ज्यादा जानकारी का इंतजार है उसी के बाद पूरी जानकारी सामने आ पाएगी। 


डूडल 
ऐसा बताया गया है कि अपने वॉलपेपर को बेहतर करने के लिए कंपनी इस फीचर पर काम कर रही है इसी क्रम में कंपनी  डूडल को अपने वॉलपेपर में जोड़ने की सुविधा लेकर आ रही है। 



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें   

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.   

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...