Skip to main content

Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया चलता-फिरता रिटेल स्टोर 'Mi Store on Wheels'


Xiaomi ने भारत में Mi Store on Wheels नाम से नई सर्विस शुरू की है। कंपनी का कहना है कि इस नई सर्विस का उद्देश्य देश के ग्रामिण व दूरदराज इलाकों को जोड़कर भारत के दिल तक पहुंचना है। कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में हर कोई अपने-अपने घरों में बंद है, जिस वजह से कई ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स ठप पड़े हैं। हालांकि, शाओमी की नई रिटेल स्ट्रेटजी के तहत ऑफलाइन टीम ग्राहकों के लिए उनके घर तक रिटेल अनुभव प्रदान करने वाली है।

Xiaomi के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट और इंडिया ऑपरेशन्स के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने आज ट्वीट के माध्यम से इस नई सुविधा का ऐलान किया। जैन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मोबाइल स्टोर की कई तस्वीरें साझा की है। मी स्टोर ऑन वील्स खासतौर पर एक चलती-फिरती वैन है, जो कि पॉप-अप स्टोर सेटअप के साथ पेश की गई है। यह मोबाइल स्टोर्स रेगुलर फूड वैन की तरह डिज़ाइन किए गए हैं। इस चलते-फिरते स्टोर में कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन के अलावा भी कई प्रोडक्ट्स बेचे जाते हैं, जिसमें Mi Smart TVs, Mi Box 4K, Mi TV Stick, Mi CCTV Cameras, Mi Sports Bluetooth Earphones, Mi True Wireless Earphones 2, Redmi Earbuds S, Mi Sunglasses, पावर बैंक और चार्जर आदि शामिल हैं।
मनु कुमार जैन का कहना है कि यह प्रोडक्ट 40 दिन के अंदर पूरा किया गया है, जिसका उद्देश्य ग्रामिण इलाकों व नॉन-मैट्रो शहरों के ग्राहकों तक शाओमी प्रोडक्ट्स को पहुंचाना है। साझा की गई तस्वीरों में मोबाइल वैन के दरवाज़ों पर अलग-अलग सीरियल नंबर देखा जा सकता है, जो कि मोबाइल स्टोर को ट्रैक करने का कंपनी का एक तरीका हो सकता है। फिलहाल, शाओमी ने खुलासा नहीं किया है कि किन शहरों में इस मोबाइल स्टोर सर्विस की शुरुआत की जा रही है।

मी मोबाइल वैन ग्राहकों के फीडबैक भी प्राप्त करेगी, जिसके तहत ग्राहक अपनी पसंद का अन्य प्रोडक्ट की मांगवा सकते हैं। ताकि जब भी वैन वापस आए, तो वह उस प्रोडक्ट को लेकर आ सके।

शाओमी के आगामी प्रोडक्ट्स की बात करें, तो हाल ही में संकेत मिला था कि कंपनी जल्द ही भारत में अपनी पहली स्मार्टवॉच लॉन्च कर सकती है। यह स्मार्टवॉच मी वॉच कलर हो सकती है, जिसे जनवरी में चीन में लॉन्च किया गया था। माना जा रहा है कि भारत में इस वॉच को Mi Watch Revolv के रूप में पेश किया जा सकता है।

Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें 

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...