Skip to main content

Flipkart के एक दिन बाद शुरू होगी Amazon Great Indian Festival सेल

 


Amazon India ने मंगलवार को Great Indian Festival सेल का ऐलान कर दिया है। इसकी शुरुआत 17 अक्टूबर 2020 से होगी। Amazon की सेल Flipkart की Big Billion Days सेल के एक दिन बाद शुरू होगी। हालांकि Amazon Prime मेंबरशिप वाले यूजर्स Big Billion Days सेल के शुरुआती दिन यानि 16 अक्टूबर को इस सेल का लुत्फ उठा पाएंगे।

मिलेंगे ये फायदे 

Amazon Great Indian Festival सेल के दौरान डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI, एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। साथ ही Amazon Pay Gift कार्ड भेजने पर 10,000 रुपये के डेली बेनिफिट्स का फायदा उठा पाएंगे।Amazon की तरफ से इस साल लाखों स्मॉल एंड मीडियम बिज़नेस (एसएमबी) ग्राहकों को खास प्रोडक्ट्स दिए जाएंगे। इससे इन एसएमबी को इस मुश्किल वक्त में अपने कारोबार को फिर से खड़ा करने और कारोबार में तेजी लाने में मदद मिलेगी। कंपनी के दावे के मुताबिक Amzon सेल में देशभर के ग्राहक लाखों छोटे कारोबारियों की ओर से पेश डील और ऑफ़र का आनंद उठा पाएंगे। 

  • सेल के दौरान ग्राहक 6 लोकल भाषाओं जैसे अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में से किसी एक में खरीदारी कर सकेंगे। 
  • MSME ग्राहक अपनी व्यापारिक खरीदारी पर भारी छूट पा सकेंगे। साथ ही अमेजन बिजनेस पर कॉमर्शियल प्रोडक्ट पर भारी डिस्काउंट और एक्सक्लूसिव डील हासिल कर पाएंगे।
  • ग्राहक HDFC बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट; क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर नो-कॉस्ट EMI, एक्सचेंज ऑफर के साथ बड़ी बचत कर सकते हैं। 
  • अमेज़न पे गिफ्ट कार्ड भेजने पर 10,000 रुपए के डेली शॉपिंग रिवॉर्ड अमेजन पे पर जीत सकते हैं।

इन प्रोडक्ट की होगी लॉन्चिंग 

Amazon Great Festival Sale के दौरान 900 से ज्यादा टॉप ब्रांड्स के प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे। इसमें Samsung, OnePlus, Apple, Sony, JbL, Xiaomi जैसे प्रोडक्ट शामिल होंगे। साथ ही अमेजन के नए लॉन्च प्रोडक्ट जैसे अमेजन इको डॉट, इको डॉट विथ क्लॉक, अमेज़ॅन इको, फायर टीवी स्टिक और एलेक्सा वॉयस रिमोट लाइट सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। 

मिलेंगे ये डिस्काउंट ऑफर

Amazon Great Festival Sale में  ग्राहक किफायती फाइनेंस स्कीम पर प्रोडक्ट खरीद पाएंगे। HDFC बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड और EMI पर खरीद पर 10% इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट, डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर नो-कॉस्ट EMI, बजाज फिनसर्व और एक्सचेंज ऑफर जैसे शानदार ऑफ़र का लुत्फ उठा पाएंगे।  इसके अलावा क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर शानदार ऑफ़र पेश किए जाएंगे. Amazon Great Indian Sale के दौरान अमेजन पे के साथ गिफ्ट्स और शगुन मनी भेजने पर ग्राहक रोजाना 10,000 रुपए के शॉपिंग पुरस्कार जीत सकते हैं।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें   

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...