Skip to main content

Paytm वॉलेट में क्रेडिट कार्ड से एड करते हैं मनी, तो जरूर पढ़िए यह खबर


ग्रॉसरी स्टोर्स से सामान खरीदने, पानी और बिजली का बिल भरने, गैस सिलिंडर बुक करने, मोबाइल और डीटीएच का रिचार्ज करने या ऑनलाइन ऑर्डर के लिए आप पेटीएम वॉलेट (Paytm Wallet) का यूज करते ही हैं. सर्वाधिक प्रसार की वजह से देशभर में पेटीएम सबसे बड़ा पेमेंट ऑप्शंस के रूप में उभरा है. इस वजह से लोग क्रेडिट कार्ड (Credit Card) से पेटीएम वॉलेट में मनी लोड करके छोटी-बड़ी ट्रांजैक्शन धड़ल्ले से कर रहे हैं. अभी तक क्रेडिट कार्ड से पेटीएम वॉलेट में मनी एड करने पर कोई एक्सट्रा चार्ज नहीं देना पड़ता था. लेकिन अब कंपनी ने नियमों में बदलाव किया है.

9 अक्टूबर से लगेगा 2% का चार्ज
www.paytmbank.com पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 9 अक्टूबर 2010 से कोई व्यक्ति पेटीएम वॉलेट में क्रेडिट कार्ड से मनी एड करता है तो उसे 2 प्रतिशत का अतिरिक्त चार्ज देना होगा. इस 2 प्रतिशत चार्ज में जीएसटी शामिल होगा. उदाहरण के लिए अगर आप क्रेडिट कार्ड से पेटीएम वॉलेट में 100 रुपये एड करते हैं तो आपके क्रेडिट कार्ड से 102 रुपये का पेमेंट करना होगा.
इससे पहले 1 जनवरी 2020 को भी नियमों में बदलाव किया गया था. अब तक अगर कोई यूजर किसी महीने में 10 हजार रुपये तक क्रेडिट कार्ड से एड करता है तो उसे कोई एक्सट्रा चार्ज नहीं देना पड़ता है. हालांकि, अगर उसे 10 हजार रुपये से ज्यादा मनी एड करने पर 2 प्रतिशत का चार्ज देना होता है. अब 9 अक्टूबर से क्रेडिट कार्ड से कोई भी राशि पेटीएम वॉलेट में लोड करते हैं तो 2 प्रतिशत का चार्ज देना होगा.

हालांकि, किसी भी मर्चेंट साइट पर पेटीएम से पेमेंट करने पर कोई एक्सट्रा चार्ज नहीं देना होगा. पेटीएम से पेटीएम वॉलेट में ट्रांसफर ट्रांसफर करने पर भी कोई चार्ज नहीं देना होगा. वहीं, डेबिट कार्ड या नेटबैंकिंग से पेटीएम वॉलेट में मनी एड करने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें   

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...