Skip to main content

Samsung की त्योहारी सेल में धमाकेदार ऑफर्स, टेलीविज़न के साथ मुफ्त मिलेगा स्मार्टफोन


Samsung ने अपने 'होम, फेस्टिव होम' ऑफर की घोषणा की है, जो टेलीविज़न, रेफ्रिजरेटर समेत कई अन्य घरेलू प्रोडक्ट्स पर छूट लेकर आएगा। दिवाली के लिए खरीदारी करने वाले ग्राहकों को सैमसंग 20,000 रुपये तक का कैशबैक पाने का मौका दे रही है। इसके अलावा ग्राहकों को मुफ्त स्मार्टफोन जीतने का मौका भी मिलेगा। यह 'होम, फेस्टिव होम' ऑफर शुरू हो चुका है और 20 नवंबर, 2020 तक उपलब्ध रहेगा। ग्राहक टेलीविज़न की खरीद पर Samsung Galaxy Fold, Galaxy S20 Ultra, Galaxy A21s या Galaxy A31 हासिल कर सकते हैं।

Samsung 'Home, Festive Home' offers
ऑफर अवधि के दौरान, Samsung QLED 8K टीवी रेंज के 85-इंच, 82-इंच और 75-इंच मॉडल खरीदने वाले ग्राहकों को Samsung Galaxy Fold स्मार्टफोन मिलेगा, जो पिछले साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। फोन वर्तमान में 1,73,999 रुपये में बेचा जाता है।

75 इंच और उससे बड़े QLED टीवी मॉडल की खरीदारी पर, ग्राहकों को एक Samsung Galaxy S20 Ultra मिलेगा, जिसकी कीमत वर्तमान में 97,999 रुपये है। 55-इंच QLED और 65-इंच UHD TV मॉडल को खरीदने पर ग्राहकों को Samsung Galaxy A21s मिलेगा, जिसके 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है। कंपनी ने यह नहीं बताया है कि टीवी के साथ फोन का कौन सा रैम वेरिएंट मिलेगा।

जो ग्राहक सैमसंग के 65-इंच क्यूएलईडी, क्यूएलईडी 8के और 70-इंच और उससे बड़े क्रिस्टल 4K यूएचडी टीवी मॉडल खरीदते हैं, उन्हें Samsung Galaxy A31 मिलेगा। फोन की कीमत 19,999 रुपये है।

इसके अलावा, सैमसंग ग्राहकों को 990 रुपये से शुरू होने वाले ईज़ी ईएमआई विकल्पों के साथ 20,000 रुपये का कैशबैक पाने का मौका भी दे रही है। आपको टीवी पैनल्स पर तीन साल की वारंटी (1 + 2 साल की विस्तारित वारंटी) के साथ-साथ QLED टीवी पर 10 साल की नो स्क्रीन बर्न-इन वारंटी भी मिलेगी। सैमसंग सभी टीवी मॉडल के साथ ओटीटी और डीटीएच प्लेटफॉर्म पर भी कुछ डील्स दे रही है।

ग्राहक सैमसंग के स्पेसमैक्स फैमिली हब रेफ्रिजरेटर की खरीद के साथ मुफ्त Samsung Galaxy Note 10 Lite पा सकते हैं। साइड-बाय-साइड और फ्रॉस्ट-फ्री रेफ्रिजरेटर मॉडल पर 10 प्रतिशत तक का कैशबैक भी है। इसके अलावा ईज़ी ईएमआई विकल्पों भी मिलेंगे।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें   

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...