Skip to main content

Apple की ज़बरदस्त वापसी! यहां सिर्फ एक महीने में बेचे 39 लाख iPhones



चीन में ऐपल (Apple) कंपनी ने ज़बरदस्त वापसी करते हुए अप्रैल महीने में 39 लाख आईफोन (iphone) बेचे हैं. कोरोना वायरस (corona virus) महामारी की रोकथाम के मद्देनजर लागू लॉकडाउन में मार्च के मुकाबले ये लगभग 160 प्रतिशत से ज़्यादा की सेल रही. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन में मार्च के मुकाबले अप्रैल में सारे स्मार्टफोन की शिपमेंट 94 प्रतिशत से ज़्यादा रही और ये 4.08 करोड़ तक पहुंच गया.

ऐपल ने मार्च महीने में कोविड-19 महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच ग्रेटर चाइना के बाहर अपने सभी रिटेल स्टोर बंद कर दिए थे. हालांकि, अब ग्रेटर चीन के सभी ऐपल स्टोर खुले हैं.

आईडीसी के अनुसार, आईओएस पर बेस्ड आईफोन्स में एंड्रॉएड फोन की तुलना में एक लंबी रिप्लेसमेंट साइकिल होती है, यही वजह है कि चीन में इस्तेमाल होने वाले स्मार्टफोन्स का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हमेशा से ऐपल के पास रहा है.



ऐपल लाई सस्ता iPhoneSE2 2020

ऐपल ने हाल ही में भारत में अपना सस्ता फोन आईफोन SE 2020 लॉन्च किया है. नए आईफोन की सबसे खास बात इसकी कीमत के साथ-साथ इसका प्रोसेसर भी है. इस नए iPhone SE में कंपनी के आईफोन 11 सीरीज़ वाला प्रोसेसर दिया गया है. iPhone SE को 64GB, 128GB और 256GB वेरिएंट में पेश किया गया है.

इस फोन की शुरुआती कीमत 42,500 रुपये रखी गई है. फोन में 4.7 इंच का रेटिना एचडी डिस्प्ले टॉप और बॉटम पर चौड़े बेजेल के साथ दिया गया है. फोन में होम बटन पिछले मॉडल्स की तरह टचआईडी के साथ मिलेगा. इसका डिजाइन काफी हद तक आईफोन 8 की तरह ही है.



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...