Skip to main content

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बढ़ी मुश्किले, BJP विधायक ने थाने में दी तहरीर


उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) में लोनी से भाजपा (BJP) विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka sharma) के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है. बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का आरोप है कि अनुष्का शर्मा ने उनकी इजाजत के बिना उनकी तस्वीर का प्रयोग किया है. विधायक ने एसएसपी को दी गई तहरीर में कहा है कि अनुष्का शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की जाए और पाताललोक वेब सीरीज तत्काल बंद कराई जाए.


नंद किशोर गुर्जर ने कहा, 'पाताललोक वेब सीरीज बालकृष्ण वाजपेयी नाम के अपराधी से संबंध वाले नेता के साथ एक मार्ग का उद्घाटन करते हुए मेरे फोटो और अन्य भाजपा नेताओं को दिखाया गया है. मैं वर्तमान में भाजपा का विधायक हूं और मेरी अनुमति लिए बगैर मेरी तस्वीर का इस्तेमाल एक राष्ट्रविरोधी और सनातन धर्म जातियों के ताने-बाने को तहस-नहस करने वाली पाताललोक वेब सीरीज में शामिल कर राष्ट्र द्रोह का कार्य किया गया है.


गुर्जर ने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा कि चित्रकूट के दोनालिया गुर्जर ग्वाला गुर्जर मोस्ट वांटेड अपरधियों को दिखाकर और साथ ही साथ विधायक नंद किशोर गुर्जर का फोटो लगा कर गुर्जर समाज को अपमानित किया है.

गाजियाबाद में लोनी से भाजपा विधायक ने कहा कि त्यागी समाज के लड़के और आपस के परिवार को एक दूसरे की बहन बेटी के खिलाफ दुष्कर्म दिखाया गया है. इससे भी त्यागी समाज को भी सही ढंग से पेश नहीं किया. उन्होंने कहा कि फिल्म में हथौड़ा त्यागी नाम के युवक का भी क्रूरता दिखाई है. इसलिए हमने आज लोनी थाने में जा कर तहरीर दी है. बीजेपी विधायक ने कहा कि अनुष्का शर्मा इस वेब सीरीज की प्रोड्यूसर हैं, तो उनकी नैतिक ज़िम्मेदारी उनकी ज्यादा बनती है, उनका चाहे कितना भी बड़ा नाम हो देश से बना कुछ नहीं होता.



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...