Skip to main content

BSNL ने दिया ईद का तोहफा, डेटा लाभ और फुल टॉकटाइम के साथ लॉन्च किया नया प्लान


BSNL ने रमज़ान और ईद 2020 के आगमन पर अपना एक स्पेशल प्लान लॉन्च किया है। बीएसएनएल 786 प्रीपेड रीचार्ज प्लान कंपनी की ओर से रमज़ान और ईद की स्पेशल पेशकेश है। बता दें BSNL खास मौकों पर स्पेशल रीचार्ज पैक पेश करने के लिए जानी जाती है। यह प्रोमोशनल प्लान 30 दिनों के लिए उपलब्ध होगा और 786 रुपये के 786 टॉकटाइम के साथ 30 जीबी हाई-स्पीड डेटा भी देगा। इसकी वैधता 90 दिनों की होगी। जैसा कि हमने बताया कंपनी हर बड़े और खास मौकों पर ऐसे स्पेशल पैक पेश करते रहती है। बीएसएनएल का नया प्रीपेड रीचार्ज प्लान केरल, गुजरात और आंध्र प्रदेश सहित कुछ अन्य चुनिंदा क्षेत्रों में उपलब्ध है।



बीएसएनएल केरल में अपने नए 786 रुपये के प्रोमोशनल प्लान के लॉन्च की जानकारी ट्विटर के जरिए दी है। यह प्लान 30 दिनों तक उपलब्ध रहेगा। इसे रीचार्ज करने वाले ग्राहकों को 786 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा। इतना ही नहीं, रीचार्ज प्लान ग्राहकों को 30 जीबी हाई-स्पीड डेटा भी देगा और इसकी वैधता 90 दिनों की होगी। यदि आप एक बीएसएनएल ग्राहक हैं और ऊपर बताए क्षेत्रों में रहते हैं, तो आप इसे बीएसएनएल की वेबसाइट, ऐप या किसी भी थर्ड-पार्टी रीचार्ज सर्विस के जरिए इस पैक से रीचार्ज कर सकते हैं। 



कंपनी अपने 786 रुपये के प्रोमो रीचार्ज प्लान में पूरा टॉकटाइम देने के अलावा अपने 190 रुपये प्लान पर भी चार दिनों के लिए फुल टॉकटाइम की पेशकश कर रही है। इसलिए यदि आप 26 मई या उससे पहले अपने प्रीपेड बीएसएनएल सिम को 190 रुपये से रीचार्ज करेंगे, तो आपको फुल टॉकटाइम मिलेगा। BSNL 786 प्लान की तरह ही 190 रुपये रीचार्ज प्लान भी चुनिंदा सर्किलों में उपलब्ध है, जिनमें तमिलनाडु और चेन्नई शामिल हैं। अन्य सभी सर्किलों में ग्राहकों को नियमित 158.02 रुपये का टॉकटाइम ही मिलेगा।




Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...