Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2020

Camscanner का विकल्प Kaagaz स्कैनर हुआ हिट, 11 लाख यूजर्स कर चुके हैं डाउनलोड

पॉपुलर चीनी डॉक्यूमेंट स्कैनिंग एप Camscanner पर प्रतिबंध लगने के बाद भारतीय यूजर्स अब इसका विकल्प तलाश कर रहे हैं। कुछ भारतीय डेवलपर्स ने इस एप का विकल्प भी बनाया है, लेकिन वे बहुत ज्यादा प्रभावी साबित नहीं हुए। लेकिन कैम स्कैनर के एक विकल्प को यूजर्स बखूबी डाउनलोड कर रहे हैं और खास बात यह है कि ये एप पूरी तरह से भारतीय है। आईआईटी बोंबे और आईएसबी हैदराबाद के एलुमिनी स्नेहांशु गांधी, आईआईटी कानपुर के एलुमिनी गौरव श्रीश्रीमाल और एआईटी पुणे के एलुमिनी तमनजीत सिंह बिंद्रा ने कागज स्कैनर (Kaagaz Scanner) नाम से इस एप का विकल्प तैयार किया है। इसके डेवलपर्स के मुताबिक इस एप की खूबी है कि यह पूरी तरह से ऑफलाइन है और न ही इस पर विज्ञापन या वाटरमार्क आते हैं। साथ ही इसके इस्तेमाल के लिए इस पर साइन-इन भी नहीं करना पड़ता है। वहीं यह काफी सुरक्षित भी है। गूगल प्ले स्टोर पर Kaagaz Scanner एप को अभी तक 11 लाख लोग डाउनलोड कर चुके हैं। इसके डेवलपर्स का कहना है कि कैमस्कैनर पर बैन लगने का फायदा इस एप को मिला है, जिसके चलते यह लोगों के बीच काफी तेजी से पहुंच बना रहा है। उनका कहना है कि कैमस्कैनर पर प्रत...

Gionee Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, कीमत 5999 रुपये, बड़ी स्क्रीन के साथ मिलेगी पावरफुल बैटरी

Gionee ने हाल ही में अपने नए स्मार्टफोन Gionee Max को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। आज दोपहर 12 बजे से इसकी बिक्री शुरू हो गई है। ग्राहक Gionee Max को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन को खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए बनाया गया है, जो लंबी बैटरी बैकअप चाहते हैं। यही कारण है कि Gionee Max में 5000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। ग्राहक इसे 667 रुपये की सस्ती EMI ऑफर पर भी खरीद सकते हैं कीमत  भारतीय बाजार में Gionee Max स्मार्टफोन की कीमत 5,999 रुपये है। कंपनी ने अपने Gionee Max स्मार्टफोन को 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, रेड और ब्लू तीन कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।  डिस्प्ले Gionee Max में 6.1 इंच का HD+ मैक्स डिस्प्ले दिया गया है। इसके डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच फीचर दिया गया है, जिसमें यूजर्स को फुल व्यू ड्यू ड्रॉप डिस्प्ले मिलता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें 2.5D कर्व्ड ग्लास दिया गया है। इसके डिस्प्ले का स्क्रीन रिजोल्यूशन 720 x 1560 पिक्सल्स है। बेहतर पिक्चर क्वाल...

भारत में जल्द लॉन्च होगी Xiaomi की पहली Smartwatch, लीक हो गए फीचर्स

  शियोमी (Xiaomi) ने ग्लोबली अपने अगली जेनरेशन Mi Band 5 को लाने का ऐलान कर दिया है और अब बहुत जल्द इसे भारतीय बाज़ार में भी लॉन्च किया जा सकता है. लेकिन पता चला है कि इसके साथ कंपनी अपनी एक और नई डिवाइस लॉन्च कर सकती है. दरअसल रिपोर्ट मिली है कि शियोमी भारत में अपनी पहली स्मार्टवॉच (smartwatch) लाने की प्लानिंग कर रही है, जिसे Mi Watch Revolve कहा जा रहा है. ट्विटर पर टिप्सटर ईशान अग्रवाल ने बताया है कि Mi Band 5 और Watch Revolve को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि Watch Revolve, चीन में लॉन्च हुई Mi Color का रिब्रैंडेड वर्जन होगी. उम्मीद की जा रही है कि इसे सिल्वर और ब्लैक कलर में पेश किया जाएगा. इसके अलावा बात करें Mi Band 5 की तो ये पिछले साल लॉन्च हुए Mi Band 4 का सक्सेसर होगा, जिसकी कीमत ग्लोबली 40 यूरो यानी कि करीब 3,500 रुपये होगी. इसलिए उम्मीद की जा रही है कि फोन की कीमत भारत में इसी से मिलती जुलती होगी. Xiaomi Mi Watch Color राउंड डायल के साथ लॉन्च किया गया था. इसमें 1.35 इंच की फ़्लैट सरकुलर डिस्प्ले है जो AMOLED है. ये वॉटर प्रूफ है और इसकी बैटर...

Google Pay यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब डेबिट और क्रेडिट कार्ड से करें कॉन्टैक्टलेस पेमेंट

Google की तरफ से कोरोनावायरस के दौर में Google Pay यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी दी गई है। अब यूजर कॉन्टैक्ट लेस तरीक से Google Pay के NFC सिस्टम के जरिए पेमेंट कर पाएंगे। अभी तक Google Pay यूजर्स को ऐप में डेबिट या क्रेडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध नही थी ऐसे में यूजर्स को पेमेंट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।  लेकिन Google Pay के NFC सपोर्ट सिस्टम से कॉन्टैक्टलेस तरीके से डेबिट और क्रेडिट से पेमेंट में आसानी हो जाएगी।  इन बैंक के पैमेंट में होगी आसानी  सर्च इंजन Google ने UPI बेस्ड पेमेंट ऑप्शन के अलावा यूजर्स को NFC सिस्टम के जरिए पेमेंट ऑप्शन को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। हालांकि कंपनी की तरफ से ऑफिशल जानकारी नहीं दी है। लेकिन Android Police की एक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है।  फीचर अभी केवल Axis Bank, SBI के क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स को ही सपोर्ट करता है।, जिसे जल्द ही अन्य बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड का सपोर्ट मिलना शुरू हो जाएगा। NFC सिस्मट से पेमेंट के लिए यूजर्स को अपना कार्ड सेटअप करने से पहले वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा कनरा होगा। इस प्रोस...

TikTok डाउनलोड करने के लिए आपको भी आया है ये मैसेज तो रहें सावधान, हो सकती है मुश्किल

शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप टिकटॉक (TikTok) भारत में बैन हो चुकी है. सरकार ने इस चीनी ऐप को बैन तो कर दिया है, लेकिन लोगों को धोखा देने के लिए इसके अलग-अलग वर्जन को लेकर मैसेजे़स आ रहे हैं. दरअसल कई लोगों को एक संदिग्ध एसएमएस मिला है, जिसमें लिखा है कि टिकटॉक भारत में वापस आ गया है. इस एसएमएस में TikTok Pro नाम की apk फाइल का लिंक है. ऐसे में टिकटॉक को चाहने वाले कई लोग अब फोन में इसे डाउनलोड कर ले रहे हैं. हालांकि ऐसा करना आपके फोन और निजी डेटा के लिए खतरनाक हो सकता है. इस मैसेज में लिखा है, ‘TikTok इंडिया में वापस आ गया है. नए फीचर्स के साथ अब फिर से क्रिएटिव वीडियो बनाया जा सकता है. नीचे दी गई लिंक से डाउनलोड करें नया (TikTok v1)’. इस मैसेज के साथ एक लिंक भी दिया गया है, जो कि Apk फाइल का है. इस लिंक पर क्लिक करने पर Apk ऐप्स का स्टोर खुल जाता है, जहां से यूज़र इसे असली टिकटॉक समझकर डाउनलोड कर रहे हैं. ज़्यादातर मामलों में ऐसे लिंक खोलने पर फोन unknown ऐप को इंस्टॉल करने की परमिशन मांगता है. इसके बाद जब यूज़र Setting में जाकर परमिशन ON कर देता है तो उसे ...

मिनटों में 'Sold Out' हुआ Motorola का 4 कैमरे वाला ये स्मार्टफोन, 5000mAh की बैटरी से है लैस

मोटोरोला (Motorola) के वन फ्यूजन प्लस (Motorola One Fusion Plus) को आज (30 अगस्त) सेल में उपलब्द कराया गया था. सेल  फ्लिपकार्ट पर  दोपहर 12 बजे शुरू हुई और कुछ ही मिनट में ये पूरा बिक गया. फ्लिपकार्ट पर सेल का पेज खोलने पर 'Sold Out' का ऑप्शन दिख रहा है, जिसका मतलब साफ है कि फोन कि पॉपुलैरिटी इतनी है कि कुछ मिनट में इसकी पूरी युनिट बिक गई.  फोन में 5000mAh बैटरी जैसा दमदार फीचर मौजूद है. इस फोन की शुरुआती कीमत 17,499 रुपये है, जो कि इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है. मोटोरोला वन फ्यूजन प्लस के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजोलूशन 1080x2340 पिक्सल है. ग्राहक इस स्मार्टफोन दो कलर वेरिएंट ट्विलाइट ब्लू और मूनलाइट व्हाइट में खरीद सकते हैं. स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 730 G प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है. ये फोन ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ आता है, जिसे 2.2 GHz पर देखा गया है, जिसमें एड्रेनो 618 जीपीयू है. ये स्मार्टफोन स्टॉक एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप कैमरे की ब...

Twitter का बड़ा फैसला, कॉपी-पेस्ट ट्वीट पर लगाएगा लगाम

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने एक बड़ा फैसला लिया है जिससे तमाम पार्टी और संस्थाओं के लिए काम करने वाले आईटी सेल की मुसीबत बढ़ गई है। Twitter ने ऐसे ट्वीट को छिपाने (Hide) का फैसला लिया है जो कि कॉपी-पेस्ट होगा यानी यदि आप किसी के ट्वीट को कॉपी करके पेस्ट कर रहे हैं या फिर एक ही ट्वीट को कई लोग ट्वीट कर रहे हैं तो ऐसे ट्वीट लोगों की टाइमलाइन से हाइड कर दिए जाएंगे। Twitter ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है और बकायदा इसे समझाया भी है। ट्विटर ने कहा है कि पिछले कुछ सालों में उसके प्लेटफॉर्म पर कॉपी-पेस्ट ‘copypasta’ वाले ट्वीट की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। एक ही ट्वीट को कई लोग कॉपी करके ट्वीट कर रहे हैं।  ऐसे में हमने ऐसे ट्वीट की विजिबलिटी को कम करने का फैसला किया है। ट्विटर ने अपनी नई पॉलिसी में copypasta ट्वीट को भी शामिल किया है। बता दें कि ऑनलाइन दुनिया में डुप्लिटकेट कंटेंट के लिए copypasta का इस्तेमाल किया जाता है।   Twitter ने इसे लेकर मोबाइल एप में एक फीचर भी जारी किया है जहां से आप अपने ट्वीट को कॉपी करने का विकल्प बंद कर सकते हैं। वहीं कंपनी ने हाल ही में ‘Retw...

Apple जल्द ला सकता है अपना खुद का ‘Search Engine’, गूगल को देगा टक्कर

गूगल (Google) को टक्कर देने के लिए अमेरिकी टेक दिग्गज कंपनी ऐपल (Apple) जल्द खुद का सर्च इंजन लॉन्च कर सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक ऐपल अपने सर्च इंजन (apple search engine) पर काम कर रही है और अपना खुद का सर्च इंजन लॉन्च कर सकती है. इस रिपोर्ट के मुताबिक ऐपल अपने स्पॉटलाइट सर्च इंजन के लिए इंजीनियर्स नियुक्त कर रहा है. स्पॉटालाइट मैक ओएस में दिया गया एक महत्वपूर्ण सर्च फीचर है, जहां से यूज़र अपने मैकबुक से लेकर वेब के कॉन्टेंट सर्च कर सकते हैं. टेक वेबसाइट Coywolf की एक रिपोर्ट में कुछ प्वॉइंट्स बताए गए हैं जिससे इस रिपोर्ट से हिंट मिल रहा है कि कंपनी अपना सर्च इंजन ला सकती है और उसने इस पर काम करना शुरू कर दिया है. ऐपल के सर्च इंजन के लिए निकाली गई नौकरियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML) और नैचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिसंग (NLP) का उल्लेख भी किया गया है, जिस हिसाब से ऐपल ने इन नौकरियों का उल्लेख किया है जिससे लगता है कंपनी अपने सर्च इंजन में इन सभी को नियुक्त करने के मूड में हैं, इससे ऐसे संकेत मिलते हैं. बता दें कि गूगल ऐपल को हर साल आईफोन, आईपैड और मैक ओएस में डिफॉल्ट ...

Month End Mobile Fest में कई स्मार्टफोन पर मिल रहा है शानदार डिस्काउंट

ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart ने 'Month End Mobile Fest' का आयोजन किया है। आज यानि 29 अगस्त से शुरू हुई ये सेल 31 अगस्त तक चलेगी और इस सेल में कई स्मार्टफोन पर डिस्काउंट और आकर्षक ऑफर प्राप्त किया जा सकता है। दो दिनों तक चलने वाली इस सेल में यूजर्स को प्रीमियम सेगमेंट से लेकर लो बजट तक के सभी स्मार्टफोन ऑफर में मिलेंगे। इतना ही नहीं यहां आपको अप​कमिंग सेल की भी जानकारी मिलेगी। जिसमें बताया गया है कि कौन सा डिवाइस किस दिन फ्लैश सेल में उपलब्ध होगा। आइए जानते हैं इस सेल में मिलने वाले ऑफर्स व डिस्काउंट के बारे में डिटेल से।  सेल में मिलने वाले ऑफर्स Month End Mobile Fest में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इसमें यूजर्स एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठाकर नया स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। साथ ही 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा ऑफ भी दिया जाएगा। लेकिन यह ऑफर केवल चुनिंदा डिवाइसेज पर ही उपलब्ध होगा। इसके लिए आपको अपना पसंदीदा स्मार्टफोन सिलेक्ट करके चेक करना होगा कि उस यह ऑफर उपलब्ध है या नहीं। इसके अलावा नो कोस्ट ईएमआई की सुविधा भी दी जा रही है। साथ ही Flipkart पर मिलने वाले ऑफर्स इस सेल में भी उपलब्ध होंग...

Amazon Halo फिटनेस बैंड हुआ लॉन्च, देगा बॉडी फैट की सटीक जानकारी

आज के समय में सभी लोग अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए कसरत करने के साथ-साथ फिटनेस बैंड का इस्तेमाल करते हैं। यही वजह है कि अब बाजार में फिटनेस बैंड की मांग बढ़ गई है। इस मांग को ध्यान में रखकर Amazon ने अपना खास Amazon Halo फिटनेस बैंड अमेरिका में लॉन्च कर दिया है। इस फिटनेस बैंड की खासियत है कि यह यूजर को फिटनेस ट्रेकिंग और हार्ट-रेट से लेकर बॉडी फेट तक की जानकारी देता है। Amazon Halo की कीमत Amazon Halo फिटनेस बैंड की कीमत 64.99 डॉलर (करीब 4,764 रुपए) है। इसे कंपनी की आधिकारिक साइट से खरीदा जा सकता है। फिलहाल, कंपनी ने इस फिटनेस बैंड की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। Amazon Halo की स्पेसिफिकेशन Amazon के लेटेस्ट Amazon Halo फिटनेस बैंड में डिस्प्ले नहीं दिया गया है। इस बैंड में कार्डियो, बॉडी फेट और टोन ट्रैकिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें सबसे खास बॉडी स्कैनिंग फीचर है, जिससे बॉडी फेट की जानकारी मिलती है, लेकिन इसके लिए यूजर्स को मेंबरशिप खरीदनी होगी। वहीं, यूजर्स एक मोबाइल ऐप के माध्यम से इस बैंड का इस्तेमाल कर सकते हैं। अन्य फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फि...

OnePlus Nord की एक और कमी आई सामने, यूज़र्स कर रहे हैं ब्लूटूथ को लेकर शिकायत

  OnePlus Nord यूज़र्स ब्लूटूथ से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जिसमें उनका ब्लूटूथ पेयर्ड डिवाइस से ऑटोमैटिकली डिस्कनेक्ट हो जाता है। यूज़र्स लगातार Reddit, Twitter और OnePlus कम्युनिटी फोरम पर इसकी शिकायत कर रहे हैं। जब से वनप्लस नॉर्ड स्मार्टफोन लॉन्च हुआ है, तब से यूज़र्स कई प्रकार की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। हालांकि, इन समस्याओं को सुधारने के लिए कंपनी लगातार अपडेट्स भी ज़ारी कर रही है, लेकिन अब तक ब्लूटूथ समस्या का समाधान नहीं निकाला गया है। वनप्लस नॉर्ड यूज़र ने वनप्लस कम्युनिटी फोरम पर अपनी शिकायत करते हुए बताया है कि 2.4GHz वाई-फाई का इस्तेमाल करते हुए ब्लूटूथ डिस्कनेक्ट हो जाता है, लेकिन जब वह 5GHz का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसी समस्या नहीं आती। OnePlus Nord  यूज़र्स को ब्लूटूथ कनेक्टिविटी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कुछ  ट्वीट  की मानें, तो वनप्लस नॉर्ड यूज़र्स एक स्टेबल ब्लूटूथ कनेक्शन प्राप्त करने में असक्षम हैं। यूज़र्स ने Reddit पर अपनी  शिकायत  की जानकारी देते हुए बताया है कि वह अपने वायरलेस हेडफोन या फिर अन्य फोन से ब्लूटूथ के ...

Jio के नाम पर हो रही है ठगी, Reliance ने जारी की यह बड़ी चेतावनी

Reliance ने कुछ समय पहले घोषणा की थी कि कंपनी भारत में रिटेल क्षेत्र में अपनी सर्विसेज देने के लिए Jio Mart की शुरूआत करेगी, जिसके तहत लोकल दुकानदार ऑनलाईन तरीके से अपना सामान बेच पाएंगे। जियोमार्ट को देश के कुछ ईलाकों में लागू भी कर दिया गया है जहां किराना स्टोर और दुकानदारों से डिजीटल सामान खरीदा जा सकता है और पेमेंट की जा सकती है। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि जियो की इस पहल का कुछ लोग गलत फायदा भी उठा रहे हैं तथा Jio Mart के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है। Jio Mart के नाम पर हो रही इस ठगी की भनक कंपनी को लग चुकी है और इस ऐवज़ में कड़े कदम उठाते हुए रिलायंस ने साफ कर दिया है कि जो कोई भी व्यक्ति रिलायंस जियो या जियो मार्ट के नाम पर लोगों से फ्रॉड कर रहा है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा ऐसे लोगों को सीधे जेल में भेज दिया जाएगा। आम जनता और जियो यूजर्स के सामने भी रिलायंस ने अपील रखी है कि ऐसे फ्रॉड लोगों से सावधान रहें। नोटिस जारी करते हुए कंपनी ने नकली जियो मार्ट बनी वेबसाइट्स की लिस्ट भी जारी की है। 1. jmartfranchise.in 2. jiodealership.com 7 3. jiomartfranchises.com 4. jiom...